ऐ हवा तू हर दम घुली हुयी है उनकी साँसों में
काश! मेरी साँसों की किस्मत तुझ सी होती
ऐ अब्र तेरा क्या तू जब चाहे बरस पड़ा
काश! मेरी आँखों की किस्मत तुझ सी होती
ऐ क़लम तू क्यों छूती है उनकी उंगलियाँ
काश! मेरे हाथों की किस्मत तुझ सी होती
ऐ मौसिक़ी तेरा तार्रुफ़ है उनकी आवाज़ से
काश! मेरे नाम की किस्मत तुझ सी होती
ऐ आँचल तू ढल जाता है उनकी ज़ानो पर
काश! मेरे सिर की किस्मत तुझ सी होती
ऐ महफ़िल तुझमें वो हो जाते हैं शरीक़
काश! मेरी शाम की किस्मत तुझ सी होती
ऐ पत्थर तुझे कम से कम मिलती हैं ठोकरें
काश! मेरे दिल की किस्मत तुझ सी होती
– अशान्त

Leave a Reply