तुम आईने के सामने बैठे हो!!

– अशान्त ·

– Ashant ·

· in

तुम आईने के सामने बैठे हो
बताओ न तुम्हे क्या दिखता है?
तुम्हारा चेहरा, मेरा अक्स, हमारा वजूद
बताओ न तुम्हे क्या दिखता है?

तुम आईने के सामने बैठे हो
तुम्हारे हाँथ बाल बनाते हैं
काली घुंघराली जुल्फों के सिवा
बताओ न तुम्हे क्या दिखता है?

तुम आईने के सामने बैठे हो
अपने हुस्न पर इतराते हो
क्या असर है मेरे एहसास का?
बताओ न तुम्हे क्या दिखता है?

तुम आईने के सामने बैठे हो
अपनी नशीली मुस्कान सजाये हुए
तेरी इस अदा में मेरा ज़िक्र कहाँ है
बताओ न तुम्हे क्या दिखता है?

तुम आईने के सामने बैठे हो
अपनी नफासत का न पता है तुम्हे
क्यूँ आईने पर ज़ुल्म करती हो
बताओ न तुम्हे क्या दिखता है?
मेरा अक्स, हमारा वजूद
बताओ न तुम्हे क्या दिखता है?

अशांत

– अशान्त

– Ashant

अशान्त की चिट्ठी

Letters from Small City Thinker. New writing, straight to your inbox.

Comments

Leave a Reply