काली घुंघराली जुल्फों से

– अशान्त ·

– Ashant ·

· in

काली घुंघराली जुल्फों से
होठों का तिल छुपाओ न
इतनी दूरी आज क्यूँ है
मेरे पास आओ ना।

तेरी मदहोश आंखों को
आज तो पी लेने दे
किसी साकी को आज
मोहब्बत के बीच लाओ न।

आज हर अदा बेपर्दा कर दो
तकल्लुफ की चादर गिराओ न
तेरी हया पर हयात कुर्बान है
दो दिलों के बीच इसे आज लाओ न।

तेरी मासूमियत भी लाजवाब है
मुझे एक पल में तेरा महकूम बनाती है
यकीं है सच्चा इश्क है तुझे मुझसे
इसे जताने को अपनी आंखों में आंसू लाओ न।

ख़ुद को हम दोनों ने
एक दूजे के नाम किया
प्यार की राहों में ख़ुद को गुमनाम किया
यूँ तो तुम हमेशा के लिए मेरी हो
पर हम दोनों की हसरतें अंजाम चाहती हें
इसलिए ऐ जान मेरी बाहों में आओ न।

अशांत





– अशान्त

– Ashant

अशान्त की चिट्ठी

Letters from Small City Thinker. New writing, straight to your inbox.

Comments

One response to “काली घुंघराली जुल्फों से”

  1. Anonymous avatar
    Anonymous

    why u have asked to be read by amateurs coz they are the one who will nt appreciate the beauty of the thought which you hv tried to express in this….particularly the element of \”masumiyat\’ elaborated by you….which is rather missed by all of us though we search for it everywhere……i was able to practicaly connect with this poem as i am personaaly an appreciator of simplicity….nt amateurism which is nt the exact representation of this

    Like

Leave a Reply